Please wait

सागर दत्त अस्पताल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगे 'गो बैक' के नारे

दरअसल शुक्रवार शाम कमरहट्टी (उत्तर 24 परगना) के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों हमला किए जाने की घटना हुई थी।

29 Sep 2024

सागर दत्त अस्पताल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगे  'गो बैक' के नारे

बैरकपुर। सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वे अस्पताल परिसर में धरना दे रहे हैं। यह खबर पाकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार अचानक धरना मंच पर पहुंचे लेकिन अस्पताल में कदम रखते ही उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे डॉक्टर ने 'शुभंकर सरकार गो बैक' के नारे लगाने शुरू कर दिए। अंतत: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को वापस लौटना पड़ा।

दरअसल शुक्रवार शाम कमरहट्टी (उत्तर 24 परगना) के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों हमला किए जाने की घटना हुई थी। इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की। उन्होंने शनिवार को कहा कि हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

अस्पताल के जूनियर डॉक्टर रविवार को धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुभंकर सरकार अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल परिसर में घुसते ही आंदोलनकारी डाक्टर 'गो बैक' के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा, "जो लोग राजनीतिक कारणों से इस मंच का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, हम उनसे वापस जाने का पुरजोर अनुरोध करते हैं।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सागर दत्त अस्पताल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगे
दरअसल शुक्रवार शाम कमरहट्टी (उत्तर 24 परगना) के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों हमला कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News